श्रावणी पर्व 2025
Event Start Date : 21/08/2025 Event End Date 29/08/2025
श्रावणी पर्व :आस्था और संस्कृति का उत्सव।
DAV पब्लिक स्कूल, अम्बोटा में श्रावणी पर्व की भव्यता और आस्था के साथ साप्ताहिक रूप से मनाया गया। इस उत्सव के दौरान छात्रों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था को व्यक्त किया।
श्रावणी पर्व हमारे समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, जिसमें छात्र और शिक्षक दोनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी आस्था को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में मंत्रोच्चार, भजन गायन, और परंपरागत अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
यह पर्व न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत करता है, बल्कि बच्चों में हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था और सम्मान भी पैदा करता है। DAV पब्लिक स्कूल, अम्बोटा, इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अपने छात्रों में भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करने का सतत प्रयास करता है।





